कुकड़ू हाट मैदान में कुंदन कुमार ने विखेरा जलवा,रात भर झुमे दर्शक, आजसू सुप्रीमो ने किया उद्घाटन
ईचागढ़ – सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु में साप्ताहिक गणेश पूजा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार की रात आयोजित कुंदन कुमार नाइट कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से उन्हें भगवान गणेश का मुखौटा भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन महासचिव हरेलाल महतो, अशोक साव, सत्यनारायण महतो, सुनील सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और हजारों की भीड़ मौजूद थी।
सुदेश महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव का आनंद लेने की अपील की और भगवान गणेश से सभी की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की । रातभर कुंदन कुमार नाइट का लोगों ने लुत्फ उठाया। कुंदन कुमार और लेडी कलाकारों की जलवा से दर्शक जमकर मनोरंजन किया। मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।


