NewsSportsझारखण्डसरायकेला

कुमार लोटा में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता रही टीमों को विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत

 

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत लोटा दशहरा के शुभ अवसर पर यंग राइजिंग स्टार क्लब कुमार लोटा की ओर से चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई व विशिष्ट अतिथि में जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, कुचाई प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, खरसावां के सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार व खूंटपानी सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती, सकारी दोगों,पंचायत के मुखिया माधुरी हेम्ब्रम, समाजसेवी बासंती गागराई शामिल हुए.

 

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जगुवर दास कुचुहातू व बिरसा ब्लास्टर के बीच खेला गया. जिसमें कुचुहातू की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 30 हजार रुपए व उपविजेता टीम बिरसा ब्लास्टर की टीम को 25 हजार रुपए नगद राशि के साथ एक-एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया.वही तीसरे स्थान से लेकर आठवीं स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.इससे पूर्व सभी अतिथियों ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया.खिलाड़ियों को खेल ईमानदारी और मेहनत से खेलना चाहिए.

 

समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बस उसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से निखारने की जरूरत है. आज ग्रामीण इलाकों के कई खिलाड़ी अपने खेल के बदौलत देश विदेश में नाम रौशन कर रहे हैं और बुलंदियों को छू रहे हैं.उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा,फागु मुंडा, जगबंधु महतो,डिम्बु तियू, सतीश पुरती, प्राण सिंह लेयांगी, बीर सिंह हेम्ब्रम, शंकर लोवादा, हरिचरण कुम्हार, अजीत कांडेयांग समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *