Newsझारखण्ड

कुमारडुंगी थाना कांड में एक महिला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 06/2026, दिनांक 18.02.2026 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1), 238, 61(2) तथा डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/4 से संबंधित है।

 

पुलिस के अनुसार प्राथमिकी अभियुक्त सुखमारो उर्फ सुखमारी हेस्सा (उम्र करीब 24 वर्ष), पति जेना बिरुवा, ग्राम कलाईया, टोला कुदासाई, थाना कुमारडुंगी, जिला पश्चिम सिंहभूम को 20.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कांड का अनुसंधान जारी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

गिरफ्तारी के लिए गठित छापामारी दल में पु0अ0नि0 मिलन करमाली (प्रभार, कुमारडुंगी थाना), स0अ0नि0 सोमाय टुडू (कुमारडुंगी थाना), महिला हवलदार शकुन्तला बेहेरा, म0आ0/722 रिता तापेए तथा कुमारडुंगी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *