Newsझारखण्डसरायकेला

“कुपोषण मुक्त सरायकेला की ओर बड़ा कदम, धूमधाम से शुरू हुआ पोषण माह–2025”

सरायकेला जिले में मंगलवार को पोषण माह–2025 का विधिवत शुभारंभ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, विद्यालयी छात्राएं, ग्रामीण महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और एक पोषण रैली से हुई जिसमें महिलाओं और बच्चों ने संतुलित आहार और स्वास्थ्य से जुड़े सन्देशों के साथ जनजागरूकता फैलायी।

 

श्रीमती सत्या ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य कुपोषण तथा अति गंभीर कुपोषण (SAM) से प्रभावित बच्चों की पहचान कर उनका उचित उपचार सुनिश्चित करना और समुदाय में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने गर्भवती और धात्री माताओं को पोषण पर परामर्श देने और शिशु के जन्म के पहले 1000 दिनों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र तथा पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) कुपोषण उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार की जनहितकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के माध्यम से सेवाओं तक पहुंच और बेहतर की जाएगी।

 

आयोजन में उपस्थित लोगों ने पोस्टर और नारे के जरिए संदेश दिया कि संतुलित आहार अपनाकर ही कुपोषण को मिटाया जा सकता है। पोषण माह–2025 का यह शुभारंभ जिले को कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में एक मजबूती कदम माना जा रहा है, जिसमें सरकारी प्रयासों के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी को निर्णायक भूमिका देने की अपेक्षा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *