Newsझारखण्ड

लगोरा गांव में ग्रामीणों का आक्रोश, पुल नहीं तो जिला प्रशासन का बहिष्कार  

 

 

लगोरा गांव में समाज सेवी लक्षुराम मुंडरी की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई, जिसमें लगोरा नदी पर पुल और सड़क समेत गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले चुनावों में नेताओं से पुल की मांग की गई थी, लेकिन आज तक पुल नहीं बना।

 

ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि दिसंबर 2025 तक यदि पुल का निर्माण नहीं किया गया तो जिला प्रशासन का बहिष्कार करेंगे और किसी को गांव में घुसने नहीं देंगे। लक्षुराम मुंडरी ने कहा कि बरसात के समय में लगोरावासियों को अस्पताल तक पहुंचने और बच्चों को हाईस्कूल तक जाने के लिए पुल और सड़क बिल्कुल नहीं है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनकी मांगों को अनदेखा किया है। यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सरकार की सभी योजनाओं का बहिष्कार किया जाएगा और चुनाव के समय किसी नेता या प्रशासन को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *