Newsझारखण्ड

लोहरदगा में डायन-बिसाही के शक में परिवार का ट्रिपल मर्डर, हत्यारे फरार

लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग बर टोली गांव में डायन-बिसाही के शक में एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बीते रात अज्ञात हत्यारों ने कुल्हाड़ी से हमला कर 47 वर्षीय लक्षण नगेसिया, उनकी पत्नी 45 वर्षीय बीफनी नगेसिया और 9 वर्षीय पुत्र रामविलास नगेसिया की हत्या कर दी। घटना के समय परिवार सो रहा था।

 

मृतक की बहु सुखमनिया नगेसिया ने बताया कि गांव के ही लोगों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर परिवार को पहले से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। पंचायत भी इस संबंध में हुई थी, लेकिन इसके बावजूद कल रात हत्यारों ने कुल्हाड़ी से वार कर तीनों को मार डाला और घर को बाहर से बंद कर दिया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ वेदांत शंकर मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और उनके धर-पकड़ के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है और डायन-बिसाही के आरोप से जुड़े तथ्य उजागर करने की कोशिश कर रही है।

 

एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही हत्या के असली कारण और अपराधियों की पहचान स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया है। घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा और भय की स्थिति पैदा कर दी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *