JamshedpurNewsझारखण्ड

लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर लगाकर संस्थापक एम.एन. प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

 

 

जमशेदपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एलआरएसए) की टाटानगर रनिंग शाखा के लोको पायलट कर्मचारियों ने संगठन के संस्थापक स्वर्गीय एम.एन. प्रसाद की पहली पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया, जहां श्रद्धांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

 

कार्यक्रम में रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सदस्य संतोष कुमार तथा सहायक मंडल विद्युत अभियंता पिनाकी विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संतोष कुमार ने रक्तदाताओं के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय एम.एन. प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद रनिंग कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर बड़ी संख्या में रक्तदान किया।

 

रक्तदान शिविर में रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें इलेक्ट्रिक लोको शेड, कैरिज एंड वैगन, ट्रेन लाइटिंग, ट्रैक मेंटेनर, इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर सहित अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल थे। कुल 152 रेलकर्मियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

 

शिविर के सफल आयोजन में रेलवे इंस्टीट्यूट के निर्वाचित सदस्यों का भी सहयोग रहा। आयोजन में आर.बी. राय, शैलेश कुमार, जयप्रकाश, सुधीर कुमार और गौतम पटेल की प्रमुख भूमिका रही।

 

कार्यक्रम के अंत में आर.बी. राय ने रक्तदान करने वाले कर्मचारियों, ब्रह्मानंद नारायणा रक्त संग्रह केंद्र के कर्मियों, टाटा और सिनी रनिंग शाखा, इंस्टीट्यूट के निर्वाचित सदस्यों तथा सिविल डिफेंस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *