Newsझारखण्ड

लुगूबुरु महोत्सव में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले – यह हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय लुगूबुरु घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 के समापन समारोह में पहुंचे। उन्होंने धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ पुनाय थान में पारंपरिक विधि-विधान से लुगू बाबा की पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक महोत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा, क्योंकि यही हमारी असली पहचान है।

 

हेमंत सोरेन ने बताया कि लुगूबुरु वह पवित्र स्थल है जहां हमारे पूर्वजों ने समाज को संगठित और मजबूत करने की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि सरकार आबुआ समाज और संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि “जल, जंगल और जमीन की रक्षा ही प्रकृति और समाज की सुरक्षा है।” इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि लुगूबुरु में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *