Newsझारखण्ड

माइंस परियोजना के विरोध में भड़के ग्रामीण, पुलिस से झड़प में 3 जवान घायल — 14 लोग हिरासत में

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू पंचायत में बुधवार को प्रस्तावित माइंस परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और खनन कार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि माइंस शुरू होने से उनकी जमीन, जंगल और जल स्रोत खत्म हो जाएंगे, जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।

 

सूत्रों के अनुसार, यह खनन कार्य हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। हालांकि, दो महीने पहले ग्रामीणों ने इसके विरोध में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

 

विरोध की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति अचानक बिगड़ गई। ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद 11 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *