Newsझारखण्डसरायकेला

मां आकर्षिणी वार्षिक पूजा व मेला को लेकर की गई बैठक, कई बिंदुओं पर किया गया विचार विमर्श

 

सरायकेला- खरसावां जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता आकर्षिणी दरवार में आगामी 14 जनवरी 2026 से होने वाली वार्षिक पूजा व मेला से संबंथित विषय को लेकर एक बैठक की गई. जिसकी अध्यक्षता पंचायत चिलकु के मुखिया श्रीमती सविता मुंडारी ने की. बैठक में दरवार को स्वच्छ रखने,खराब लाइट को मरम्मत करने, रंगाई पुताई करने, अतिथियों को निमंत्रण पत्र देने समेत कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान मां आकर्षिणी दरवार में सौर ऊर्जा से संचालित जल मीनार का विधिवत उद्धघाटन मुखिया सविता मुंडारी ने किया.वहीं श्रद्धालुओं के लिए ” पेय जल हेतु स्थानीय पंचायत चिलकु के मुखिया श्रीमती सविता मुंडारी द्वारा सौर ऊर्जा से संचालित जल मीनार का नारियल फोड़कर विधिवत उद्दघाटन किया गया. मौके पर माता आकर्षिणी पूजा व मेला संचालन समिति के अध्यक्ष नारायण सरदार, सचिव रामजी प्रसाद सिंहदेव, शिमला के ग्राम प्रधान प्रवीर प्रताप सिंहदेव, डा जगदीश प्रसाद महतो, मोहनलाल हेम्ब्रम, गोविंद सरदार, हेमसागर प्रधान, दिनेश सरदार, गोपाल लोहार, सतेंद्र कालिंदी, रविंद्र नाथ राय, कृष्णा महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *