Newsझारखण्डसरायकेला

“मंईयां सम्मान योजना: अप्रैल की राशि जल्द ही लाभुकों के खाते में, मई की राशि बाद में”

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को अप्रैल महीने के लिए 2500 रुपये की राशि दी जाएगी। मई महीने की राशि बाद में दी जाएगी।

 

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे लाभार्थियों का सत्यापन कार्य जल्द पूरा करें और अप्रैल महीने की राशि उनके बैंक खातों में भेजें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी जिलों को एक ही दिन में भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

 

जैसे ही किसी जिले का सत्यापन कार्य पूरा होगा, उसी समय उस जिले के लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी जा सकती है। विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि सत्यापन कार्य समय पर पूरा होते ही अप्रैल की राशि लाभार्थियों को बिना किसी देरी के मिल जाएगी।

 

विभाग ने जिलावार आवंटित राशि भी जारी की है, जिसमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला शामिल हैं। मई की राशि अगले महीने अलग से दी जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *