मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान लोगों से मांगा समर्थन.
मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने मानगो के जवाहर नगर, हाईवे और बालीगुमा के क्षेत्र में समर्थकों के साथ डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से जनसमर्थन मांग.आम लोगों ने भी उनके समर्थन में आवाज बुलंद की.सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मानगो के विकास के लिए मुझे भारी मतों से विजय बनाएं.उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उन्हें मानगो की सेवा करने की प्रेरणा देगा.



