Newsझारखण्डसरायकेला

मानिकुई पुनर्वास क्षेत्र में अंधेरे से मिली राहत, तरुण महतो के प्रयास से लगा नया ट्रांसफॉर्मर

 

व्यवस्था मौन रही तो JLKM नेता ने संभाली ज़िम्मेदारी, 60 परिवारों को फिर मिली रौशनी

 

चांडिल, 26 जुलाई:

ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के मानिकुई स्थित पुनर्वास कॉलोनी कटिया में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण लगभग 60 परिवार घोर अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बार-बार शिकायत और नेताओं से गुहार लगाने के बावजूद कोई हल नहीं निकला, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त था।

 

ऐसे समय में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं ईचागढ़ के पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो ने आगे बढ़कर निजी पहल पर नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया और उसकी स्थापना कराई। शनिवार को विधिवत फीता काटकर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया और क्षेत्र में पुनः बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

 

उद्घाटन के मौके पर तरुण महतो ने कहा कि एक विस्थापित ही दूसरे विस्थापित का दर्द समझ सकता है। जब तंत्र मौन हो जाता है, तब जनता की सेवा करना हमारा धर्म बन जाता है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने लोगों के साथ खड़े हैं और आगे भी रहेंगे।

 

बिजली की बहाली के साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और तरुण महतो का आभार जताया। कार्यक्रम में JLKM के जिलाध्यक्ष दीपक महतो, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार समेत बड़ी संख्या में विस्थापित ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से रोहिणी देवी, पिंकी गोप, रूपम गोप, अमूल्य सिंह, महेंद्र रजक, राजू दास, रणजीत सिंह, बिनई महतो, रमाकांत महतो, राजकुमार, कृष्णा महतो, अमृत महतो, अमूल्य महतो, मंटू सिंह, भारत पोद्दार, राजकुमार कुम्हार, रामकृष्ण डे, रतनी महतो, शंभू महतो, शंकर टुडू, धनंजय साधु, मनोज मंडल, नारायण मंडल, सत्यरंजन रजक, सुशेन कुम्हार, सुभाष गोप, घलटू पोद्दार और घशीराम कुम्हार शामिल थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *