मंत्री दीपक बिरुवा ने बादुड़ी व गाईसूटी पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे
चाईबासा: बढ़ती ठंड को देखते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की शुरुआत की है। रविवार को उन्होंने सदर प्रखंड के बादुड़ी एवं गाईसूटी पंचायत के करीब 20 गांवों में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।


कंबल वितरण का कार्य झामुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की देखरेख में किया गया। बादुड़ी पंचायत के डोमरडीहा, बादुड़ी, आयता, गुनाबासा, तिरीलबासा, टेकासाई, डोबरोसाई, बाईहातु, कतीगुटू उलीहातु तथा गाईसूटी पंचायत के सिंदरी, गाईसूटी, मुरूम, चढ़ाई, टंगराई, नाकाहासा, लोकेहातु, चिमीहातु, उलिझारी, कांकी गांवों के जरूरतमंदों को कंबल दिए गए।

इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि कंबल वितरण से हाड़ कंपाने वाली ठंड में जरूरतमंदों को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों में भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। मंत्री ने लोगों से कहा कि किसी भी समस्या के लिए वे बेहिचक उनसे संपर्क कर सकते हैं और समस्या को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर मंगल सिंह तियू, मानाराम कुदादा, मनीष तियू, अनीता तियू, विजय सिंह तियू, बसंत नायक, लंकेश्वर कूदादा, सिद्धेश्वर दुबराज तियू, देवेन देवगम, आमोस पड़ेया, सुरेश चंद्र बिरुली, दुर्गा चरण पूर्ति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

