LatestNewsझारखण्ड

मंत्री रामदास सोरेन को सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

 

 

चक्रधरपुर: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचने पर विधानसभा परिसर में सांसद और विधायक ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सांसद ने श्री रामदास सोरेन के पुत्र सहित परिजनों से मुलाकात की और ढांढ़स बंधाया। सांसद जोबा माझी ने कहा झारखंड विधानसभा में रामदास सोरेन उनके पुराने साथी थे। कोल्हान क्षेत्र से आने के कारण अक्सर मुलाकात होती है और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा करते थे। कहा कि श्री सोरेन का आकस्मिक निधन पार्टी और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति हैं। वहीं विधायक जगत माझी ने कहा विधानसभा सत्र और अन्य मुलाकात के दौरान हमेशा उनका मार्गदर्शन मिलता रहा था। आंदोनलकारी होने के नाते वह राज्य के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। श्री सोरेन को एक जननेता और विकास पुरूष के रूप में याद किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *