मारूति नंदन मनोकामना मंदिर पूजा समिति में कई का कटा पत्ता कई नये चेहरे को मिला कमान
ईचागढ़ – ईचागढ़ थाना परिसर में रविवार को मारूति नंदन मनोकामना महादेव मंदिर समिति ईचागढ़ थाना की बैठक भोलानाथ गोराई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महा शिवरात्रि पूजा भंडारा एवं शिव बारात को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं समिति का पुर्नगठन भी किया गया। समिति में कुछ पदाधिकारीयों को फिर से मौका मिला वहीं कुछ नये चेहरे को भी पदाधिकारी में सामिल किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारीयों में फिर से अरूण कुमार मांझी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष ,अनील कुमार सिंह को सचिव, नकुल घोष , मुरलीधर मिश्रा को उपाध्यक्ष एवं बासुदेव चटर्जी को कोषाध्यक्ष चयन किया गया । वहीं नये चेहरों में ललित मोहन घोष को वरिय उपाध्यक्ष, भोलानाथ गोराई को संयोजक,मानिक घोष को महासचिव, बेनीमाधव सिंह मुण्डा को उपाध्यक्ष ,विश्वनाथ उरांव व राम चरण सिंह मुण्डा को सह सचिव, वनमाली रजक को सह कोषाध्यक्ष एवं गणेश गोराई को सह संयोजक चयनित किया गया। वहीं थाना प्रभारी बजरंग महतो ने कहा कि थाना परिसर स्थित मंदिर समिति को पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से पुलिस एवं जनता के बीच संबंध स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में शिवरात्रि पूजा में क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं,जिससे थाना से आम जनों का सीधे जुड़ाव होता है। मौके पर एएसआई मनिंदर सिंह, धनंजय शर्मा, कार्यकारी अमित सिन्हा, नंदकिशोर मांझी,अजय साहू, तापस दत्ता आदि उपस्थित थे।




