Newsझारखण्ड

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का जुबली निक्को पार्क में वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

 

अन्न की बर्बादी रोकने और स्वच्छता का दिया गया संदेश

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से मंगलवार को जुबली निक्को पार्क में भव्य वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साकची मारवाड़ी समाज के लगभग 1500 महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान समाज द्वारा स्वच्छता अभियान एवं अन्न मत करो बर्बाद (उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में) जैसे प्रेरक संदेशों को लेकर पिकनिक स्थल पर कई बैनर लगाए गए, जिससे सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

वनभोज स्थल पर बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलकूद और फन गेम्स आयोजित किए गए, वहीं बड़ों ने भी खेलों का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद एवं प्रतियोगिता कार्यक्रमों को सफल बनाने में कविता अग्रवाल, अंजू चेतानी, वर्षा चौधरी, राखी अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, पिंकी केडिया, श्वेता मोदी, सीमा संघी, मुस्कान अग्रवाल, रेखा अग्रवाल (बुटीक) सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा कि आने वाला वर्ष 2026 मारवाड़ी समाज के लिए संगठन विस्तार का वर्ष होगा। अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी एकता और भाईचारा मजबूत होता है।

वहीं शाखा के महामंत्री बबलु अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों में आपसी मेल-मिलाप और परिचय बढ़ता है, साथ ही सामाजिक कार्यों में एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

समारोह के दौरान समाज के लोगों ने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी ने मिलकर पिकनिक एरिया की सफाई भी की, जिससे स्वच्छता का संदेश और मजबूत हुआ। पूरे आयोजन में भोजन से लेकर खेलकूद तक राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महासचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी सहित ओम प्रकाश रिंगसिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पंकज संघी, कुशल गनेड़ीवाल, निर्मल पटवारी, अशोक गुप्ता, अशोक चौधरी, कमल अग्रवाल, शंकर सिंघल, संजय देबुका, महेंद्र मोदी, विजय आनंद मूनका, ऋषभ चेतानी, सांवरमल अग्रवाल, दीपक पारीक, दीपक चेतानी, राहुल चौधरी, गौरव अग्रवाल, संजय सक्सेरिया, रमेश मुनका, नरेंद्र जैन, रोहित अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *