माताजी आश्रम में हुई महत्वपूर्ण बैठक, रामकृष्ण जयंती सह वार्षिक उत्सव की तैयारी शुरू
हाता, – माताजी आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आश्रम के ट्रस्टी, संचालन समिति और भक्तजनों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता वरीय ट्रस्टी रघुनंदन बनर्जी ने की।
बैठक में भगवान श्रीरामकृष्ण देव जी की 190वीं जयंती सह आश्रम का 87वां वार्षिक उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। उत्सव 9 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में आश्रम के विकास और विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक का समापन आश्रम के अध्यक्ष कृष्ण पद मंडल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
