Newsझारखण्ड

“माताजी आश्रम में रामकृष्ण जयंती और वार्षिक उत्सव का आयोजन संपन्न”

“माताजी आश्रम में रामकृष्ण जयंती और वार्षिक उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। इस चार दिवसीय आयोजन में दधि, धूलट और महाप्रभु की भोग आरती के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

आज दिनांक 12 मार्च को सुबह 9.00 बजे नाम भंग हुआ। उसके बाद दधि, धूलट और महाप्रभु की भोग और आरती हुई। इस उत्सव में आश्रम के सदस्यों और भक्तजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे ने उत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और भक्तजनों को धन्यवाद दिया है। इस उत्सव को सफल बनाने में कई लोगों की अहम भूमिका रही, जिनमें शंकर चंद्र गोप, सुधांशू मिश्र, कमल कांति घोष, कृष्ण पद मंडल, राजकुमार साहू सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।”

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *