मौत के बाद भी मजदूर का परिवार न्याय की आस में, 72 घंटे से शव के साथ धरना प्रदर्शन जारी”
आदित्यपुर के इंडस्ट्रियल एरिया फेज तीन में स्थित टफसील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम के दौरान स्थायी श्रमिक योगेन गोराई (47) की मौत हो गई। कंपनी प्रबंधन ने घटना की सूचना मिलने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया।


जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी को घटना की जानकारी मिलने पर वह अपनी टीम के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचे और शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रेम मार्डी ने मृतक के आश्रित को 20 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की मांग की।
कंपनी प्रबंधन से वार्ता के दौरान आश्वासन मिलने के बावजूद मजदूरों ने भरोसा करने से इनकार कर दिया। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है और कंपनी प्रबंधन की मानवता सवालों के घेरे में है।

