Newsझारखण्डसरायकेला

MBNS ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में 700 से अधिक ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण, विधायक सविता महतो रहीं मुख्य अतिथि

आसनबनी (चांडिल)।

ग्रामीण कल्याण की भावना को साकार करते हुए MBNS GROUP OF INSTITUTION (श्री आचार्य गुरुकुल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित) के तत्वावधान में मंगलवार को संस्थान परिसर में 700 से अधिक ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के संरक्षक एवं काली मंदिर के महंत महंत विद्यानंद सरस्वती, कॉलेज गार्जियन रामकेवल सिंह, अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, डायरेक्टर अनुपा सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि ओम लायक, विधायक प्रतिनिधि काबलू महतो, ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव एवं समाजसेवी दिलीप महतो उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की अपील की। वहीं, महंत विद्यानंद सरस्वती ने संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ते हुए भविष्य में विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने तथा सामाजिक दायित्वों को और व्यापक स्तर पर निभाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज गार्जियन रामकेवल सिंह द्वारा विधायक सविता महतो, महंत विद्यानंद सरस्वती एवं ओम लायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं डायरेक्टर अनुपा सिंह ने रामकेवल सिंह, ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव एवं काबलू महतो को पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।

कॉलेज अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि MBNS GROUP OF INSTITUTION द्वारा यह सामाजिक पहल पिछले चार–पांच वर्षों से लगातार की जा रही है। पूर्व वर्षों में साड़ी, शाल, पैंट व शर्ट का वितरण किया गया था, जबकि इस वर्ष भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के फोर्थ ग्रुप कर्मचारी रवि सइस की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *