LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी घोषित

रांची

एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस बार एनडीए ने महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल महामहिम श्री सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है।

 

झारखंड के साथ सी.पी. राधाकृष्णन का गहरा नाता रहा है। वे झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि – “इससे बढ़कर प्रसन्नता की बात और क्या हो सकती है कि पहले राष्ट्रपति मैडम और अब उपराष्ट्रपति के पद पर भी ऐसे व्यक्ति बैठेंगे, जिनका झारखंड से गहरा संबंध रहा है।”

 

चंपई सोरेन ने आगे कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान राधाकृष्णन का उन्हें हमेशा सहयोग मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि राधाकृष्णन के लंबे सार्वजनिक जीवन का अनुभव देश के लिए वरदान साबित होगा।

 

एनडीए खेमे में इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। राधाकृष्णन की छवि एक सरल, सहज और जनसेवी नेता की रही है, और उनके नाम की घोषणा को एनडीए की बड़ी रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *