Newsझारखण्डसरायकेला

महिला ग्राम संगठनों ने लिया सपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित 

 

 

ईचागढ़ ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के हरतालडीह, सोड़ो, आदारडीह,सालुकडीह, सीमलटांड़‌ सहित तमाम आजिविका महिला ग्राम संगठनों में झारखंड का गौरवपूर्ण 25 वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम संगठन स्तरीय विशेष आयोजन किया। महिलाओं ने बाल विवाह, नशा मुक्ति, स्वच्छता,डायन प्रथा, नशबंदी आदि समाजिक कुरितियों के खिलाफ आवाज उठाने एवं स्वयं समाजिक बुराइयों को छोड़ने का सपथ लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समुह को चटाई , कलम रजिस्टर व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं नव जीवन सखी चंचला महतो,वीओए सुभद्रा महतो, क्षेत्र पदाधिकारी सुजाता नायक ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला संगठित होकर जेएसएलपीएस के माध्यम से अपना पहचान बनाई। साथ ही आत्म निर्भर बनने में महिला संगठनों को ऋण,बकरी, मुर्गा, सुकर पालन जैसे सरकारी योजनाओं में जोड़कर आत्म निर्भर बनाने में सरकार काफी कुछ कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं संगठित होकर दिन दिन तरक्की के रास्ते आगे बढ़ रही है। मौके पर जिला परिषद सदस्य सुभाषिनी देवी, मुखिया लक्ष्मी देवी,गुलाप आजिविका सखी मंडल के अध्यक्ष रेंगनी महतो, सचिव पूर्णिमा देवी, तुष्ट देवी, पुष्प देवी, संकाय देवी सहित सैकड़ों महिला उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *