महिला कॉलेज चाईबासा में बीएड की रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, रांची तथा कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के दिशा-निर्देश के आलोक में महिला कॉलेज, चाईबासा में बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रतीक्षा सूची के आधार पर नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह आवेदन सी.एम.एल. रैंक के आधार पर लिया जा रहा है।


कॉलेज प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि इच्छुक छात्राएं 27 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के साथ छात्राओं को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) द्वारा जारी सी.एम.एल. रैंक प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र, स्नातक उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा।
आवेदन प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक महिला कॉलेज, चाईबासा के बीएड विभाग में जमा किए जाएंगे। हालांकि 1 जनवरी 2026 को अवकाश रहने के कारण उस दिन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं से निर्धारित तिथि और समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने की अपील की है, ताकि रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

