Newsझारखण्ड

महिला संगठन के साथ आशा प्रसाद ने किया जनसंपर्क, बाल्टी छाप पर समर्थन की अपील  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव के समर्थन में उनकी धर्मपत्नी आशा प्रसाद ने महिला संगठन के साथ शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसकी जानकारी उनके प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आशा प्रसाद ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और आगामी चुनाव में बाल्टी छाप पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सुनील प्रसाद साव को नगर परिषद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो शहर की विभिन्न समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान आशा प्रसाद ने महिलाओं से विशेष रूप से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शहर में बुनियादी सुविधाओं की कमी, साफ-सफाई की समस्या, पेयजल, सड़क और नाली की स्थिति जैसे मुद्दों को दूर करने के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने मतदाताओं से अपने कीमती वोट के माध्यम से सहयोग देने का आग्रह किया।

 

बताया गया कि आशा प्रसाद ने शहर की मलिन बस्तियों में भी जाकर लोगों से मुलाकात की। वहां उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और समाधान की अपेक्षा जताई। जनसंपर्क के दौरान कई लोगों ने सुनील प्रसाद साव के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया।

 

अभियान में महिला संगठन की सदस्याएं भी शामिल रहीं, जिन्होंने विभिन्न वार्डों में मतदाताओं से संपर्क किया। समर्थकों का कहना है कि उन्हें आम जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

 

प्रवक्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा और शहर के अन्य क्षेत्रों में भी मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *