महिला सशक्तिकरण की अनोखी मिसाल: जमशेदपुर के सनातनपुर गांव में हर घर का नाम महिला के नाम पर
जमशेदपुर के सनातनपुर गांव में एक अनोखी पहल की गई है, जहां हर घर का नाम महिला के नाम पर रखा गया है। यह पहल सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्युमैनिटी (एनजीओ) ने की है, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

इस गांव में मात्र 18 घर हैं, जिनकी आबादी करीब 125 के करीब है। घरों के सामने नेमप्लेट पर महिलाओं के नाम लिखे गए हैं। इस पहल से गांव की महिलाओं में खुशी की लहर है, और उन्हें लगता है कि अब उन्हें भी सम्मान मिलना शुरू हो गया है।