Newsझारखण्डसरायकेला

महिलाओं के लिए मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत नामांकन शुरू

 

 

 

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के प्रोजेक्ट हाई स्कूल सोसोमाली (झलकडीह) में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत महिलाओं और छात्राओं के लिए सिलाई मशीन का मुफ्त प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिया जाएगा।

 

18 से 45 वर्ष की उम्र की महिलाएं और छात्राएं स्कूल परिसर स्थित मैदान में आकर अपना नामांकन करा सकती हैं। नामांकन पूरी तरह निशुल्क है। प्रशिक्षण के लिए नामांकन करते समय आवेदकों को आधार कार्ड, मैट्रिक की मार्कशीट, बैंक पासबुक, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

 

विशेष बात यह है कि जो महिलाएं या छात्राएं मैट्रिक उत्तीर्ण नहीं हैं, वे भी इस प्रशिक्षण में शामिल हो सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी और नामांकन के लिए 9955125102 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *