Newsझारखण्डसरायकेला

महुलडीह माइंस के विस्थापितों की समस्याओं पर यूसिल जीएम से मिली सांसद जोबा माझी  

 

 

राजनगर(प्रकाश कुमार गुप्ता): राजनगर प्रखंड के कुमारी और महुलडीह क्षेत्र के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सांसद जोबा माझी के नेतृत्व में यूसिल के तुरामडीह के जीएम एस. मन्ना के साथ बैठक हुई। बैठक महुलडीह माइंस परिसर में आयोजित की गई, जिसमें जीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान सांसद जोबा माझी ने विस्थापित परिवारों की विभिन्न मांगों को उठाते हुए प्रबंधन से शीघ्र समाधान की दिशा में कदम उठाने को कहा।

 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विस्थापितों की मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाए। जो मांगें तत्काल पूरी की जा सकती हैं, उन्हें अविलंब पूरा किया जाए और शेष मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर समाधान निकाला जाए।

वार्ता के दौरान जीएम एस. मन्ना ने कर्मचारियों के बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, कैंटीन संचालन सहित अन्य बिंदुओं पर सहमति जताई।

 

बैठक में समाजसेवी कालीपद सोरेन, ग्राम प्रधान नरसिंह मुर्मू, परमेश्वर टुडू, सागर मोदी, परसव राज मुर्मू, राजेश टुडू, टारजन टुडू, सुधीर टुडू सहित अन्य ग्रामीण एवं विस्थापित परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *