JamshedpurNewsझारखण्ड

मिर्जाडीह विस्थापितों की समस्याओं को लेकर कोलाबनी में बैठक, 23 सितम्बर को विशाल धरना का ऐलान

 

 

जमशेदपुर।

दिनांक 31 अगस्त 2025 को मिर्जाडीह के कोलाबनी गांव स्थित फूलों-झानो फुटबॉल मैदान में आदिम जुमीद मार्शल मड़वा क्लब की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माझी बाबा उपेंद्र हांसदा ने की।

 

बैठक में 5 अगस्त 2025 को मिर्जाडीह में राजकीय शोक के दौरान रैयतों के घरों को ध्वस्त करने की अवैध कार्रवाई का तीखा विरोध किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मिर्जाडीह बांध विस्थापित एवं रैयत पूरी तरह से एकजुट हैं और किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

बैठक में अलकतरा फैक्ट्री, आमदा पहाड़ से बाटालुका, हंसाडूंगरी, शिरीघुटू एवं पुनरागमन, कोलाबोनी सड़क की बदहाल स्थिति पर भी गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में अब भी मूलभूत सुविधाओं – शिक्षा, सड़क और बिजली – की भारी कमी है, जिससे ग्रामीणों को निरंतर परेशानी झेलनी पड़ रही है।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि आने वाले 23 सितम्बर को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस धरने में हजारों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है, ताकि विस्थापितों और रैयतों की आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जा सके।

 

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे – माझी बाबा एवं ग्राम प्रधानों के साथ ही र्कातिक सोरेन, शंभु सिंह, हरमोहन महतो, नारायण महतो, उत्तम प्रधान, प्रह्लाद गोप, बादल सोरेन, बाबूराम सोरेन, युधिष्ठिर महतो, सुरेंद्र सोरेन, भानु सिंह, श्याम सिंह, विश्वनाथ हांसदा आदि।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *