LatestNewsझारखण्डराजनीति

“मजदूरों की आवाज बुलंद करने के लिए तैयार है BKMS: टाइगर जयराम महतो”

JLKM पार्टी के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि पार्टी की मजदूर यूनियन भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) का पंजीकरण हो गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मजदूर हित के लिए यह संगठन सदैव प्रयत्नशील, आंदोलनरत और संघर्षरत रहेगा।

 

टाइगर जयराम महतो ने आगे कहा कि पार्टी मजदूर हित के लिए “जीरो टॉलरेंस” नीति पर कार्य करेगी, जिसका अर्थ है मजदूर हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया है कि BKMS मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और मजदूरों के हित में कार्य करेगी। इस घोषणा से मजदूर वर्ग में एक नई उम्मीद जगी है और वे अपने अधिकारों के लिए और भी मजबूती से लड़ने के लिए तैयार हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *