Newsझारखण्ड

मो०सलीम ने नगर परिषद अध्यक्ष के लिए किया आवदेन

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर परिषद , चाईबासा के अध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को इच्छुक कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो०सलीम ने दावेदारी पेश किया है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम प्रेषित आवेदन सोमवार को कांग्रेस भवन में नगर परिषद ,चाईबासा के चुनाव पर्यवेक्षक त्रिशानु राय को सौंपा है। मो०सलीम ने अपने आवेदन में कहा कि कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन के व्यापक हित में कार्य किया हूँ। वर्तमान में कई सामाजिक तथा धर्मिक संगठनों से जुड़े होने के नाते नगर परिषद,चाईबासा क्षेत्र के स्थानीय लोगों से लगातार जुड़ा हुआ हूँ । चाईबासा शहर का सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को लेकर मैं इस चुनावी समर में उतारने जा रहा हूँ। जल, सड़क , नाली , बिजली , सफाई , रोजगार और जरुरतमंदों के अधिकार सहित स्थानीय मुद्दे मेरी प्राथमिकता रहेंगे। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद जंग बहादुर , जिला सचिव जगदीश सुंडी , वरीय कांग्रेसी विजय सिंह सुम्बरुई , संतोष सिन्हा , सेवानिवृत्त शिक्षक चुनी लाल हेम्ब्रम , कार्यालय सचिव सुशील दास आदि मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *