LatestNewsNews postझारखण्ड

मोची साई में एनआरएसपी द्वारा शॉल व बिस्किट वितरण

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): मोची साई में 14 जनवरी को नारायण रेकी सत्संग परिवार (एनआरएसपी) के तत्वावधान में शॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सत्संग परिवार की ओर से जरूरतमंद, बुजुर्ग एवं असहाय लोगों के बीच शॉल और बिस्किट का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। सत्संग परिवार के सदस्यों ने बताया कि संस्था लगातार सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

इस अवसर पर नारायण रेकी सत्संग परिवार चाईबासा की टीचर शिल्पा मूंदड़ा और मीनू लोधा के साथ बबीता सराफ, स्वाती पड़िया, पूनम सराफ, चंदा शर्मा, सुनीता गुप्ता और तनुज गुप्ता उपस्थित थे।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए एनआरएसपी नारायण रेकी सत्संग परिवार के प्रति आभार व्यक्त

किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *