मोतिहारी के चिरैया BRC में कार्रवाई,10 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डाटा ऑपरेटर
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है। चिरैया प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) में तैनात डाटा ऑपरेटर प्रकाश कुमार को निगरानी विभाग ने दस हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, प्रकाश कुमार काम करने के एवज में लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित सूचना निगरानी विभाग को दी। उसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और ऑपरेटर को घूस लेते पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में बीईओ (Block Education Officer) पर भी गंभीर आरोप लगे हैं और वह फिलहाल फ़रार चल रहे हैं।
प्रकाश कुमार शिक्षा विभाग के बीआरसी भवन में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। निगरानी विभाग अब उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटा है।

