Uncategorized

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण, कोटगढ़ बस स्टैंड का नाम “जयपाल सिंह मुंडा चौक” रखा गया   

 

नोवामुंडी(प्रकाश कुमार गुप्ता): आदिवासी समाज के महान नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर शनिवार को कोटगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेतेंग दाः षिरजोन, नोवामुंडी के तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा प्रतिमा अनावरण सह दीपुरी

 

सम्मेलन के रूप में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित रहे। विधायक सोनाराम सिंकु ने विधिवत फीता काटकर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण घोषणा के तहत कोटगढ़ बस स्टैंड का नाम बदलकर “जयपाल सिंह मुंडा चौक” रखे जाने की घोषणा की गई। इस फैसले से क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे आदिवासी अस्मिता और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

सभा को संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकार, शिक्षा और सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को अपनाने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की अपील की।

 

सम्मेलन में अमरजीत लगुरी, भीमसिंह चातोम्बा, शंकर चातोम्बा, चंद्रमोहन चातोम्बा, सुमित बालमुचू, बुधराम चंपिया, निरंजन बोबोंगा, सुरेंद्र चातोम्बा, सुनील पूरती, बामिया चंपिया, जगदीश सिंकु, नोवामुंडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, पेटेता मुखिया श्री जेना पूर्ती, मुंडा सोमनाथ सिंकु, प्रदीप प्रधान, रंजीत गगराई, रोशन पान, क्रांति तिरिया, मुंडा अजय लगुरी, मोरान सिंह केराई, मो. जाविद, दानिश हुसैन, रामबिलास प्रजापति, सुरेश प्रजापति, प्रकाश गोप, आबिद हुसैन, सन्नी रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

 

पूरे कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, गर्व और उत्साह से भरा रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *