मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की मूर्ति स्थापना के लिए उपायुक्त को सौंपा गया स्मार पत्र
झारखंड कौमी एकता मंच और डॉ. आंबेडकर एसीसी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर समिति ने संयुक्त रूप से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की मूर्ति स्थापना के लिए उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को एक स्मार पत्र सौंपा है।
इस अवसर पर झारखंड कौमी एकता मंच के मुख्य संयोजक प्रो. असलम मलिक ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा जी एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारतीय संविधान निर्माण में, झारखंड आंदोलन में, और 1928 के ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान के रूप में देश को गोल्ड मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा जी की मूर्ति स्थापना झारखंडी समाज के लिए गर्व का प्रतीक होगी और उनके योगदान को इतिहास में अमर बनाएगी।
इस मौके पर डॉ. आंबेडकर एसीसी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी वेलफेयर समिति के महासचिव रवींद्र प्रसाद ने कहा कि यह मूर्ति स्थापना जयपाल सिंह मुंडा जी के योगदान को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
