Newsझारखण्डसरायकेला

मरिधान पंचायत भवन में पौध वितरण कार्यक्रम, 150 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

 

चांडिल: GRSE, कोलकाता एवं टीआरसीएससी, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मरिधान पंचायत भवन, तमाड़ में पौध वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मरिधान, उलीडीह एवं जारगो पंचायत के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।यह पहल GRSE के सीएसआर के तहत सीमांत एवं वंचित किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई।

 

इसके तहत तीनों पंचायतों के 500 किसानों को 10-10 फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ टीआरसीएससी संस्था के डॉ. सुरेश प्रसाद के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि GRSE के पदाधिकारी श्री संतोष मिश्रा एवं श्री रवि साह का शॉल ओढ़ाकर और पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते जलवायु परिदृश्य में फलदार वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ वायु, फल-फूल और अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।इस अवसर पर टीआरसीएससी के अध्यक्ष डॉ. तापस पाइक ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं श्री मानस कुमार दास ने परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में तीनों पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। पौध वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *