Newsझारखण्ड

मतकमहातु–कमारहातु में 27 फरवरी को संयुक्त मागे पर्व  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु एवं कमारहातु गांव का संयुक्त मागे पर्व आगामी 27 फरवरी को मनाया जाएगा। इसे लेकर रविवार को मतकमहातु गांव में दोनों गांवों की ग्रामसभा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य दिउरी चंद्रमोहन देवगम की सहमति के बाद मागे पर्व की तिथि तय की गई।

बैठक में पर्व से जुड़ी पूजा विधि की तिथियां भी निर्धारित की गईं। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को बोड़ोबोंजी, 22 फरवरी को अनादेर, 23 फरवरी को गाउमहरा, 25 फरवरी को ओतेइली/गोंवाबोंगा, 26 फरवरी को गुरि: पोरोब, 27 फरवरी को मारङ पोरोब, 28 फरवरी को जातरा एवं 29 फरवरी को हरमगेया मनाया जाएगा।

 

मुख्य दिउरी चंद्रमोहन देवगम ने बैठक में कहा कि मागे पर्व को पूरी शुद्धता एवं परंपरा के अनुसार मनाया जाए। उन्होंने पूजा विधि में आवश्यक सहयोग करने की अपील की। बैठक में यह भी कहा गया कि मागे पर्व के दौरान पूजा स्थल पर दिउरियों के समक्ष ही पारंपरिक मागे उच्चारण सभ्य तरीके से किया जाए, अन्यत्र नहीं। पर्व के दौरान पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के उपयोग से खुशी मनाने की भी अपील की गई।

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि युवाओं को पर्व की विधि-विधान से जोड़ने के लिए उन्हें पर्व के दौरान अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

बैठक में मतकमहातु ग्राम मुंडा धनुर्जय देवगम, कमारहातु ग्राम मुंडा बिरसा, सोमय देवगम, सोनाराम देवगम, कृष्णा देवगम, धर्मदास देवगम, गोपाल देवगम, मधुसूदन देवगम, नारायण देवगम, तुराम देवगम, वीर सिंह गोप, चोकरो देवगम, बोयो गागराई, डोबरो देवगम, चाहत देवगम, नारंगा देवगम, विक्रम देवगम समेत बड़ी संख्या में मतकमहातु एवं कमारहातु गांव के महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *