मटकोबेड़ा में झारखंड राज्य का गौरवपूर्ण 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया, प्रखंड प्रमुख रहे मौजूद
खूंटपानी प्रखंड के माटकोबेड़ा ग्राम संगठन की ओर से शुक्रवार को झारखंड राज्य का गौरवपूर्ण 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित जनप्रतिनिधि के स्वागत से हुआ. महिला समूह की दीदियों ने पहले प्रार्थना किया एवम कार्यक्रम मे मौजूद दीदियों के साथ जेंडर शपथ, स्वस्थ शपथ और दस सुत्री शपथ दिलाया गया. उपस्थित जन प्रतिनिधि व अतिथियों के सामने कई मुद्दों पर चर्चा किया गया. महिलाओ ने पौष्टिक भोजन, स्वस्थ एवं स्वच्छता को अपनाने के लिए चर्चा किए और ग्राम संगठन मे इस पर ध्यान देने की बात कही. साथ ही सामुदायिक निवेश राशि और बैंक द्वारा प्राप्त लोन को शत प्रतिशत वापसी पर चर्चा किया गया. इसके उपरांत महिलाओ ने 4 अति पिछड़ा परिवार और 2 एकल/विधवा परिवार को चिन्हित किया और VRF का राशि द्वारा सहयोग का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम मे उपस्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक श्री मनोज रजक ने कहा कि बैंक मे महिलाओ की भागीदारी बढ़ी है और महिलाए हर क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है.



महिला समूह को बैंक हमेशा सहयोग के लिए तैयार है. राज्य टीम से आए विशिष्ट अतिथि कुणाल कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन मे कहा कि महिलाए निरंतर आगे बढ़ रही है परंतु संगठन को कई बिंदूओ पर आगे काम करना है जिसे महिलाओ का सर्वांगीण विकास हो पाए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि परिवार और समाज में व्याप्त कई प्रकार के नशापान से छुटकारा पाना है भटके हुए युवाओं को मुख्य धारा और शिक्षा से जोड़ना है. शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव है. शिक्षा को समाज या परिवार मे सर्वोपरि रखना होगा. बाल विवाह जैसे कानूनी अपराध को समाप्त करना है. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशियानी मार्की, अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव, बीपीएम ग्रेगोरी तिग्गा, सामुदायिक समन्वयक लक्ष्मी सवैंया, प्रतिमा गोप और सेतु दीदी सुनिता तियु मौजूद थे.

