Uncategorized

मुड़मा मेला की तैयारियों का निरीक्षण, कृषि मंत्री शिल्पी ने कहा – यह मेला झारखंड की संस्कृति और सामूहिकता का प्रतीक

रांची, झारखंड में हर साल आयोजित होने वाला मुड़मा मेला अपनी सांस्कृतिक गरिमा और पारंपरिक रंग-रूप के लिए जाना जाता है। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा, मनोरंजन, खाने-पीने और सजावट की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह मेला झारखंड की संस्कृति, सामूहिकता और स्थानीय शिल्प कौशल का प्रतीक है।

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ‘पंचम’ नामक दुकानदार की दुकान पर पीतल से बनी ढोल-नगाड़ा बजाते ग्रामीणों की मूर्तियां और मोर की प्रतिमा खरीदी। दुकानदार पंचम ने मंत्री को अपनी कारीगरी और मूर्तियों के निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

 

इस मौके पर SDO उत्कर्ष गुप्ता, ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी, विभिन्न प्रखंडों के BDO-CO, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, मुजीबुल्ला, सरिता तिग्गा, सेराफिना मिंज, बंधु उरांव, शमीम अख्तर, आबिद अंसारी और मैरी** सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

मेले की तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। झारखंड पुलिस ने राज्य में चल रहे भाकपा (माओवादी) के प्रतिरोध सप्ताह और बंदी को देखते हुए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने रोजमर्रा के कार्य निर्भीकता से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *