मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चोरी की चार दोपहिया वाहन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): दिनांक 01 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को गुप्त सूचना मिली कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खप्परसाई निवासी राजदीप सिंह महली अपने घर में चोरी की मोटरसाइकिलें रखकर उन्हें बेचने की तैयारी में है। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।


सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम खप्परसाई स्थित राजदीप सिंह महली के घर पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के बरामदे से तीन मोटरसाइकिल और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई।

मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम राजदीप सिंह महली उर्फ जिन्दा मर्डर, उम्र 23 वर्ष, पिता राजेन्द्र सिंह महली उर्फ राजकिशोर महली, ग्राम खप्परसाई, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा बताया।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बरामद सभी दोपहिया वाहन चोरी के हैं, जिन्हें उसने 4 से 5 दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड और मंगला हाट से चोरी किया था।
इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 20/26, दिनांक 01.02.2026, धारा 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 136/2021, दिनांक 28.10.2021, धारा 457/380/411 भादवि।
मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 91/24, दिनांक 15.06.2024, धारा 380/411 भादवि।
सदर थाना कांड संख्या 13/2026, दिनांक 27.01.2026, धारा 303(2) बीएनएस।
सदर थाना कांड संख्या 15/26, दिनांक 31.01.2026, धारा 303(2) बीएनएस।
सदर थाना कांड संख्या 16/26, दिनांक 31.01.2026, धारा 303(2) बीएनएस।
जप्त सामान:
तीन मोटरसाइकिल।
एक होंडा एक्टिवा स्कूटी।
छापामारी दल में शामिल सदस्य:
बहामन टुटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा; विनोद कुमार, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना; मिथुन कुमार, रामायण सिंह, दिनेश कुमार, सभी मुफ्फसिल थाना; साथ ही मुफ्फसिल थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।

