Newsझारखण्ड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और धमकी का मामला: बेबी महतो व पूजा महतो पर कार्रवाई की मांग

बोकारो | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और जातीय टिप्पणी के मामले में आदिवासी बचाओ मोर्चा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अमित सोरेन ने अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, सेक्टर-4 बोकारो में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

 

शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर बेबी महतो नामक महिला ने मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक, जातीय और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। इसके अलावा पूजा महतो नामक महिला ने मुख्यमंत्री को “जिंदा जलाने” की धमकी दी है।

अमित सोरेन ने कहा कि यह बयान न केवल मुख्यमंत्री के प्रति असम्मानजनक है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के सम्मान पर चोट पहुँचाने वाला है। उन्होंने बताया कि इन बयानों से झारखंड का आदिवासी समुदाय आहत और क्षुब्ध है।

 

मोर्चा ने दोनों महिलाओं के खिलाफ अनुसूचित जनजाति समुदाय के अपमान, जातीय घृणा फैलाने, मानहानि और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *