Newsझारखण्डसरायकेला

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 

ईचागढ़ – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत एसजीआरएस एकेडेमिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिव,मुखिया और आंगनवाड़ी सेविका के बीच एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वही एसजीआरएस एकेडेमिक प्राइवेट लिमिटेड के एम आई एस लव कुश कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार का महत्वकांक्षी योजना सारथी योजना के तहत 18 से 35 वर्ष तक के युवक युवतियों को नि:शुल्क तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि युवतियों के लिए कृष्णा टावर पारडीह चौक में प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है तथा युवक के लिए ठाकुरगांव रांची में प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि युवतियों के लिए स्विंग मशीन ऑपरेटर,कम्प्यूटर ट्रेनिंग आदि तथा युवक के लिए लिए फिटर फेब्रिकेशन,असिस्टेंट इलेक्ट्रेशन,कम्प्यूटर ट्रेनिंग आदि कोर्स की निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है।

 

उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थी को प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। मौके पर वर्षा कुमारी,पंचायत सचिव अशोक मंडल, राधेश्याम महतो,मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा,गंगामानी देवी सहित सैकड़ों आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *