मुरुमडीह में हरिमंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन
शिव मंदिर निर्माण में सहयोग करने का किया वादा
राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मुरुमडीह में शुक्रवार को नवनिर्मित हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। कन्याओँ ने जलाशय से कलश लाकर मंदिर में स्थापित किया। इसके बाद विधि विधान से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना की गई। वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक चंपाई सोरेन भी शरीक हुए। उन्होंने मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मंदिर हमारे आस्था के केंद्र होते हैं। इससे मन को शांति मिलती है। क्षेत्र में भक्ति का माहौल होता है। इसलिए हमें अपनी धार्मिक परम्पराओं को बचा कर रखना है। धार्मिक स्थलों को सुरक्षित रखना जरुरी है। इसी से हमारी सांस्कृतिक पहचान होती है। इस दौरान ग्रामीणों ने मुरुमडीह में एक शिव मंदिर निर्माण में विधायक से सहयोग की मांग की। जिसके बाद विधायक चंपाई ने स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को शिव मंदिर निर्माण में भरपूर सहयोग का वादा किया। इस दौरान समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।