BJPNewsझारखण्ड

नामांकन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर वर्ग की भागीदारी से दिखा बदलाव का संकल्प

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में सुनील प्रसाद साव ने बिहारी क्लब से, भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू खिरवाल ने खिरवाल धर्मशाला से तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थन से नितिन प्रकाश ने सेन टोला गोकुलधाम से नामांकन यात्रा निकालकर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन किया।

 

तीनों प्रत्याशियों के नामांकन जमा करने को लेकर अलग-अलग स्थानों से नामांकन यात्रा निकाली गई। इन यात्राओं के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली।

 

नामांकन यात्रा में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सहित समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए और कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। लोगों की भारी भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह केवल किसी एक व्यक्ति का नामांकन नहीं था, बल्कि जनता की उम्मीदों और विश्वास का प्रतीक था।

 

नामांकन यात्रा में उमड़े जनसमर्थन से यह संदेश साफ नजर आया कि अब लोग बदलाव चाहते हैं और अपने शहर के विकास के लिए सही सोच के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। जगह-जगह समर्थकों ने नारेबाजी कर उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाया।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ नामांकन यात्रा में शामिल रहे और प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट नजर आए। समर्थकों ने कहा कि वे विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

 

नामांकन का यह दिन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं रहा, बल्कि इसे संकल्प, समर्थन और आने वाले संघर्ष की शुरुआत के रूप में देखा गया।

 

इस दौरान यह संकल्प लिया गया कि जनता की आवाज बनकर काम किया जाएगा, शहर की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और चाईबासा के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से प्रयास किया जाएगा।

नामांकन यात्रा को एक नए राजनीतिक सफर की शुरुआत बताया गया, जिसमें जनता का साथ और विकास का लक्ष्य सबसे अहम रहेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *