NBC तितिरबिला की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विधायक दशरथ गागराई ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत एनबीसी तितिरबिला की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसमें कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए.प्रतियोगिता का फाइनल मैच माहली ब्रदर्स व मोर्निंग एफसी के बीच खेला गया. जिसमें माहली ब्रदर्स की टीम विजेता रही.


विजेता टीम को 1 लाख 20 हजार व उपविजेता रहे मोर्निंग एफसी की टीम को 80 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वही तीसरे स्थान पर रघुनाथ एफसी व चौथे स्थान पर रहे सोरेन टाईगर को 40-40 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. जबकि पांचवें स्थान से लेकर आठवें स्थान पर रहे टीमों को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया.

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है. ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी खेल में बेहतर करने का प्रयास करें अवश्य ही सफलता मिलेगी.उन्होनें कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयासरत हैं, समय-समय पर खिलाड़ियों को फुटबॉल व खेल सामग्री प्रदान कर आगे बढ़ाया जा रहा है.मौके पर काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.


