Newsझारखण्ड

“नए साल 2026 से बदलेंगे कई नियम, बैंकिंग, टैक्स और डिजिटल लेन-देन में होंगी नई व्यवस्थाएं”

नया साल 2026 कई बड़े आर्थिक बदलावों के साथ दस्तक देने जा रहा है। जैसे ही 1 जनवरी से नया कैलेंडर लागू होगा, वैसे ही बैंकिंग, टैक्स और डिजिटल लेन-देन से जुड़े कई नियमों में भी बदलाव नजर आएगा। ये बदलाव आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय फैसलों पर सीधा असर डालेंगे।

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए राहत की खबर है। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे वेतन और पेंशन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं अब क्रेडिट स्कोर हर महीने नहीं, बल्कि हर हफ्ते अपडेट होगा। समय पर ईएमआई चुकाने वालों को इसका लाभ मिलेगा, जबकि देरी करने पर स्कोर पर तुरंत असर पड़ेगा।

पैन और आधार लिंकिंग को लेकर भी सख्ती बढ़ेगी। तय समय तक लिंक न होने पर पैन निष्क्रिय हो सकता है, जिससे निवेश और टैक्स से जुड़े काम अटक सकते हैं।

डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाने के लिए यूपीआई ऐप्स में नए केवाईसी और सिम-बाइंडिंग नियम लागू होंगे।

किसानों के लिए पीएम-किसान योजना में नई पहचान प्रणाली जोड़ी जाएगी और फसल बीमा के दायरे का विस्तार होगा।

इसके साथ ही आयकर व्यवस्था को सरल बनाने के लिए नया प्री-फिल्ड आईटीआर सिस्टम लागू करने की तैयारी है। नए नियमों का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और धोखाधड़ी पर रोक लगाना बताया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *