नीमडीह जमादार मोहम्मद मोकलेशुर रहमान के खिलाफ कारवाई को ले पत्रकार संगठन ने एसपी से की लिखित शिकायत

पत्र में बताया गया है कि दिनांक 07 जुलाई 2025 को पत्रकार सागर गोप ने नीमडीह थाना परिसर का फोटो अपने कैमरा से स्थानीय समाचार पत्र के लिए कैद रहा था उसी दौरान नीमडीह थाना में विगत 7 वर्षों से पदस्थापित जमादार मोहम्मद मोकलेशुर रहमान पत्रकार सागर गोप का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया गया। इसके बाद जमादार ने पत्रकार को बिना किसी वैध कारण के लगभग डेढ़ घंटे तक हिरासत में रखा। इस पूरे मामले की जानकारी मिलने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष द्वारा थाना प्रभारी को फोन किए जाने के उपरांत ही आपका हस्तक्षेप हुआ तब जाकर पत्रकार को छोड़ा गया और पत्रकार का मोबाइल फोन वापस किया गया। परंतु जमादार मोहम्मद मोकलेशुर रहमान द्वारा पत्रकार के फोन से सारा फोटो और वीडियो डिलीट कर दिया।इस डाटा में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिपोर्टिंग मटेरियल मौजूद था जो अब रिकवर नहीं हो पा रहा है।जमादार द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए प्रेस स्वतंत्रता का उल्लंघन किया।जो पत्रकारिता की गरिमा के खिलाफ है। जिसकी गंभीरता की जांच करते हुए ए एस आई मोहम्मद मेकुलस्सर रहमान के खिलाफ कारवाई की मांग पत्रकार संगठन जेयूजे और एआईएसएमजेडब्लूजे ने सरायकेला के एसपी से की है।


उपस्थित पत्रकार
सुधीर गोराई, फनीभूषण टुडू, अजय महतो, दशरथ प्रधान, दीपक महतो, कमलेश महतो, फुलचांद पारित, सागर गोप आदि उपस्थित थे।

