Newsझारखण्ड

नेहरू युथ क्लब सोसोपी के द्वि-दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक सोनाराम सिंकु रहे मुख्य अतिथि

 

 

जगन्नाथपुर: जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत नेहरू युथ क्लब, सोसोपी द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन 17 जनवरी 2026 को हुआ।

 

फाइनल मैच में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश प्रधान शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से विधायक का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

 

विधायक सोनाराम सिंकु ने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नेहरू युथ क्लब सोसोपी द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों को बधाई दी।

अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्र में जंगली जानवरों, विशेषकर हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शाम और रात में अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने तथा गजराजों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही खिलाड़ियों से अनुशासन, एकजुटता और प्रेमभाव से खेलने तथा नशापान से दूर रहने का संदेश दिया।

 

फाइनल मैच का शुभारंभ विधायक ने फुटबॉल को किक मारकर किया। फाइनल मुकाबला कोचड़ा एफसी और ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया, जिसमें कोचड़ा एफसी ने जीत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। ब्लैक पैंथर दूसरे स्थान पर रहा। तीसरा स्थान स्टोन ईस ब्लैक और चौथा स्थान केरला ब्लास्टर को मिला। विधायक ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

 

इस अवसर पर कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंकु, कमिटी अध्यक्ष श्रीराम लामाय, राजू हेंब्रम, रंजन गोप, जगदीश बोयपाई, कुंज बिहारी बोयपाई, रमेश लामाय, फ्रांसिस बोयपाई, लक्ष्मण बोयपाई सहित नेहरू युथ क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *