Newsझारखण्ड

नेशनल शिड्यूल्ड ट्राइब्स एजुकेशन एसोसिएशन का गठन, सुभाष चातर बने अध्यक्ष

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): एल्युमिनी एसोसिएशन सभागार, टाटा कॉलेज चाईबासा में सुखदेव बारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी समाज द्वारा संचालित स्कूलों के संचालकों ने मिलकर नेशनल शिड्यूल्ड ट्राइब्स एजुकेशन एसोसिएशन का गठन किया।

 

बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर सुभाष चातर, उपाध्यक्ष प्रधान बिरुवा, सचिव सिकन्दर बुड़ीउली, संयुक्त सचिव दिलदार पुरती एवं राजू डांगिल, कोषाध्यक्ष चुमार सिंह सुरीन, सह-कोषाध्यक्ष फुलचंद पुरती को चुना गया। वहीं सलाहकार के रूप में डॉ. अभिषेक कालुण्डिया, विधि सलाहकार संजय देवगम तथा सदस्य के रूप में रामेश्वर देवगम, विजय सिंह पुरती, जेमा गुईया, दिनेश कुमार जोंको और जेवियर तिर्की को शामिल किया गया।

 

बैठक में बताया गया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों द्वारा संचालित सभी स्कूलों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय के साथ सहयोग प्रदान करना है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नशे की प्रवृत्ति की ओर बढ़ रहे बच्चों को इससे दूर रखने के लिए भी काम किया जाएगा।

भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि एसोसिएशन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र और राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, डिप्लोमा संस्थान, शिक्षा बोर्ड और काउंसिल जैसे संस्थानों की स्थापना की दिशा में प्रयास करेगा। इस पहल में शिक्षाविदों, अभिभावकों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

बैठक में साहित्यकार सोनू हेस्सा, शिक्षा प्रेमी मंजीत बोयपाई, अशीषन बारला, कुनू बांसिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *