Newsझारखण्ड

नगर निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद से दो प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, मैदान में 9 उम्मीदवार

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव के तहत आज अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए नाम वापसी का दिन रहा। अनुमंडल पदाधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव से दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापस लेने वालों में रूही खातून एवं मुकेश कुमार शामिल हैं।

 

नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इनमें रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू, नितिन प्रकाश, सुनील कुमार साहू, देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता, अनूप सुल्तानिया, फैयाज खान, मोहम्मद सलीम, नितेश दोदराजका एवं राधामोहन बनर्जी शामिल हैं।

 

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटने लगे हैं। अब आने वाले दिनों में प्रचार और रणनीति को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *